गाजियाबाद: खून से लथपथ युवक का मिला शव, सुसाइड की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Feb, 2022 05:13 PM

ghaziabad youth found covered in blood fear of suicide

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रामनगर इलाके में सुबह खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक अवैध असलहा बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने...

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रामनगर इलाके में सुबह खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक अवैध असलहा बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने असलहे से खुद ही सुसाइड की है।  फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद के पॉश इलाके राज नगर के सेक्टर 8 में रहने वाले विभोर शर्मा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  विभोर शर्मा की उम्र लगभग 25- 26 वर्ष के आसपास है।  वह पिछले कुछ समय से तनाव में थे जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया ।  उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने परिजनों को मैसेज भी किया जिसके बाद से घरवाले उन्हें खोज रहे थे।  घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया है जिससे आत्महत्या को अंजाम दिया गया था । 

PunjabKesari

सीओ कवि नगर अविनाश कुमार के मुताबिक विभोर शर्मा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली । गोली मारने से पहले उन्होंने अपने परिजनों को मैसेज किया था। फिर उन्होंने आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!