मंडप में पहुंची पहली पत्नी, दूल्हा बारात समेत फरार—दुल्हन और मेहमानों के सामने खुला 14 साल पुराना राज!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Nov, 2025 06:54 AM

first wife arrived at wedding venue and groom fled with wedding procession

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार रात एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी अचानक पुलिस के साथ शादी में पहुंच गई। यह मामला किसनी थाना क्षेत्र के गांव सौनासी......

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार रात एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी अचानक पुलिस के साथ शादी में पहुंच गई। यह मामला किसनी थाना क्षेत्र के गांव सौनासी का है।

क्या है पूरा मामला?
गांव सौनासी निवासी रामविलास बाल्मीकि की बेटी रोशनी की शादी एलाऊ क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा के आकाश से तय हुई थी। शनिवार रात बैंड-बाजे के साथ बारात दरवाजे पर पहुंची ही थी कि दूल्हे आकाश को अचानक अपनी पहली पत्नी सपना नजर आई, जो पुलिस के साथ मौके पर खड़ी थी।

पहली पत्नी का आरोप
सपना ने पुलिस के सामने बताया कि उसकी शादी आकाश से 14 साल पहले हुई थी। दोनों का 10 साल का बेटा भी है। वह इस समय नोएडा में रहकर नौकरी कर रही है। बिना तलाक लिए, आकाश दूसरी शादी करने आया था। सपना ने शादी रुकवाने के लिए पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

दूल्हा बारात लेकर भागा
जैसे ही आकाश को पता चला कि उसके पिता को पुलिस ले गई है, वह तुरंत बारात समेत वहां से भाग गया। इस तरह बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

दुल्हन पक्ष का आरोप
दुल्हन रोशनी के पिता रामविलास बाल्मीकि का कहना है  रिश्ता तय करते समय दूल्हा पक्ष ने बताया था कि पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। इसी भरोसे पर उन्होंने शादी पक्की की। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर शादी में हुए खर्च और दिए गए सामान की भरपाई की मांग की है। साथ ही दूल्हा पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है।

पुलिस का क्या कहना है?
किसनी थाना प्रभारी ने बताया कि दुल्हन पक्ष को पहले से पता था कि तलाक का मामला अभी कोर्ट में लंबित है। यह आकाश की दूसरी शादी थी और लड़की की भी दूसरी शादी थी। लेकिन पहली पत्नी के विरोध के बाद शादी रुकवा दी गई। दोनों परिवारों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई और बाद में समझौता हो गया।

गांव में चर्चा का माहौल
इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग दूल्हा पक्ष के रवैये और शादी में सामने आए इस विवाद पर सवाल उठा रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!