Edited By Ramkesh,Updated: 31 Jan, 2022 04:48 PM

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बेखौफ बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, खेकड़ा क्षेत्र के बसी गांव में दादा और पोते खेत से गन्ना लाने के लिए खेत में गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया। घटना...
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बेखौफ बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, खेकड़ा क्षेत्र के बसी गांव में दादा और पोते खेत से गन्ना लाने के लिए गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया। घटना स्थल पर ही दोनो की मौत हो गई। जब ताक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन- फानन में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखे बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के बसी गांव की बाताई जा रही है। जहां पर खेत से गन्ना लेकर लौट रहे दादा पौते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टय मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। मृतक के पुत्र की दो साल पहले जिला जेल में काठा के एक बदमाश ने उसकी हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों पर जांच कर रही है।