फर्रुखाबादः मोनिका यादव के सिर सजा जीत का ताज, 6 मतों से हारे सपा के सुबोध यादव

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 04 Jul, 2021 05:40 PM

farrukhabad monika yadav s crown of victory sp s subodh yadav

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत ने विपक्ष की टेंशन को और अधिक बढ़ा दिया है। वहीं प्रदेश के फर्रुखाबाद में 6 मतों के अंतर से भाजपा

फर्रुखाबाद:  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत ने विपक्ष की टेंशन को और अधिक बढ़ा दिया है। वहीं प्रदेश के फर्रुखाबाद में 6 मतों के अंतर से भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव के सिर जीत का ताज सजा। जहां समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर सुबोध यादव को 12 तो मोनिका को 18 वोट मिले। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जीत की व वोट की घोषणा की।

बता दें कि भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव मतदान के लिए अपने 16 समर्थक सदस्यों के साथ 11 बजे से पहले ही पहुंच गईं थी। इसी बीच सपा प्रत्याशी सुबोध यादव अपने 11 समर्थक सदस्यों के साथ पहुंचे थे। मतदान के अंत तक यह हार-जीत का आंकड़ा 17-13 तय माना जा रहा था। वहीं महज 15 मिनट में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की ओर से मतगणना परिणाम की घोषणा कर दी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!