किसान नेता नरेश टिकैत ने बताया खुद को रघुवंशी, कहा- हम भगवान राम के वंशज

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Feb, 2021 03:37 PM

farmer leader naresh tikait told himself raghuvanshi

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खुद को रघुवंशी बताया है। उन्होंने कहा कि वह भगवान राम के वंशज हैं। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज का मंदिर अयोध्या में बन रहा है, इसलिए उनका दर्शन करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हम भी रघुवंशी...

अयोध्या: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खुद को रघुवंशी बताया है। उन्होंने कहा कि वह भगवान राम के वंशज हैं। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज का मंदिर अयोध्या में बन रहा है, इसलिए उनका दर्शन करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हम भी रघुवंशी परिवार से हैं। रामचंद्र जी के वंशज हैं। हमने भी यही सोचा जो पूर्वजों का सम्मान हो रहा है उनका दर्शन किया जाए। दर्शन कर बहुत ही अच्छा लगा। पहली बार हम अयोध्या आए हैं। जितना प्यार यहां की जनता ने दिया, इस बात से बहुत ही गदगद हैं। नरेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि यह अभी लंबा चलेगा। हम पश्चिम बंगाल भी जाएंगे और लोगों से अपील करेंगे की किसी को भी वोट दें, लेकिन बीजेपी को न दें।

नरेश टिकैत ने कहा कि हमें आंदोलन से उठने का कोई मौका नहीं मिल रहा। सुप्रीम कोर्ट उठाना चाहे तो उठा दे। सरकार कृषि कानून में संशोधन करे। किसानों पर दर्ज मुक़दमे वापस हो। हम चाह रहे हैं कि बातचीत सही हो। दूध का दूध और पानी का पानी हो। यह आंदोलन अभी लम्बा चलेगा। टूलकिट मुद्दे पर टिकैत ने कहा कि इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। हालांकि, उन्होंने लाल किले पर हुई हिंसा को गलत बताया।

नरेश टिकैत कहा हमें तो टूलकिट का मतलब ही नहीं पता। हम तो सीधे-सादे किसान हैं। खेत में काम धंधा कर अपने परिवार को पाल रहे हैं। टूलकिट और लाल किला की जो घटना है वह गलत है। वहां पर हमारा क्या मतलब है। लाल किला पर कौन आदमी था, किसकी फोटो थी? किस पार्टी से उसका संबंध था? इन सबकी जांच हो और जो भी दोषी पाया जाए उसको सजा मिले। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!