रात की नींद बनी आखिरी सांस, घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, परिवार पर शक की सुई; जमीन विवाद का खूनी अंत

Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Jun, 2026 05:01 PM

elderly man murdered with a sharp edged weapon in kannauj

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में रविवार रात घर के बाहर सो रहे 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला करके कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक श्रीकृष्ण बाथम...

कन्नौज : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में रविवार रात घर के बाहर सो रहे 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला करके कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक श्रीकृष्ण बाथम अपने घर के बाहर खाट पर सो रहे थे, तभी अज्ञात परिस्थितियों में उनकी हत्या कर दी गई। 

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह उनके पोते रजनीश ने बाथम का खून से लथपथ शव देखा और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के बेटे अशोक ने रविवार शाम शराब के नशे में अपने पिता से झगड़ा किया था, जिसे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शांत कराया था। 

पुलिस के अनुसार, अशोक अलग रह रहा था और पिता से उसका अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि हत्या के पीछे करीब चार बीघा कृषि भूमि का विवाद कारण हो सकता है। पोते रजनीश की शिकायत पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!