भाजपा MLA का विवादित बयान, कहा- 'राष्ट्रपिता' की उपाधि के हकदार गांधी नहीं भीमराव अंबेडकर थे
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 01 Nov, 2020 03:59 PM

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से विधायक सुशील शाक्य का विवादित बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधी देने को अनुचित बताया...
फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से विधायक सुशील शाक्य का विवादित बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधी देने को अनुचित बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राष्टपिता की उपाधी के लायक भीमराव अंबेडकर थे।
बता दें कि शाक्य फर्रुखाबाद की अमृतपुर विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में कहीं भी महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता बनाने का प्रस्ताव पारित नहीं हुआ था। उन्होंने प्रश्न किया कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि नहीं है किसी के पास महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता बनाने का प्रमाण नहीं है यह उन्हें किसने दिया।
शाक्य ने कहा महात्मा गांधी ने आजादी के समय लड़ाई लड़ी थी। ऐसे कई महापुरुषों हैं। सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुष ने भी राष्ट्र के प्रति लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने आगे कहा कि भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान रचयिता रहे हैं। मेरी निजी राय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को राष्ट्रपिता की उपाधि मिलनी चाहिए थी।
Related Story

‘देश संविधान से चलता है, दबाव से नहीं’, कॉजपा के प्रदर्शन पर दानिश अंसारी का बयान

राहुल गांधी मानहानि केस: कोर्ट में वादी के वकील की बहस अधूरी, अब 7 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

‘सनातन की शक्ति है, मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते’ हिमंत शर्मा का राहुल गांधी पर तीखा हमला

‘2017 से पहले सवाल, अब नारी सुरक्षा की नई पहचान’, महिला सुरक्षा पर सीएम योगी का बड़ा बयान

'मां मारती-पीटती थी, साथ नहीं रहना चाहती'... 25 साल की बेटी के बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा...

'आपने क्षमा किया, आपका आभारी हूं...' BSP में वापसी के बाद आकाश आनंद का पहला बयान- 'बुआ का भरोसा...

यूपी राज्यसभा चुनाव में तस्वीर साफ, भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय

शिवपाल का भाजपा पर हमला, बोले- ‘उलटी गिनती’ शुरू, 2027 में INDIA गठबंधन की बनेगी सरकार