BJP MLA का विवादित बयान- पाकिस्तान में बसती है ओवैसी की आस्था, कराया जाए DNA

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Feb, 2020 12:29 PM

अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले बलिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी देश का दुश्मन है अगर उसका डीएनए टेस्ट कर दिया जाए तो उसकी आस्था पाकिस्तान में बसती है...

बलियाः अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले बलिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी देश का दुश्मन है अगर उसका डीएनए टेस्ट कर दिया जाए तो उसकी आस्था पाकिस्तान में बसती है। वह जिन्ना की तरह इस देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

ओवैसी के भीतर का भाव है भारत की बर्बादी-सुरेंद्र सिंह
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शायद वह भूल रहे हैं कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ जैसे राष्ट्र भक्त भी धरती माता पैदा कर चुकी है। ओवैसी की भी दवा कर दी जाएगी। ओवैसी के भीतर का भाव है भारत की बर्बादी, लेकिन भारत की बर्बादी नहीं होगा। वो खुद बर्बाद हो जाएंगे जो देश के प्रति बुरी नजर रखेंगे। शाहीन बाग का धरना प्रायोजित धरना है।

भारत में रामराज्य कायम होगा- बीजेपी MLA 
इतना ही नहीं सुरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी जी अमित शाह और सीएम योगी को राम, लक्ष्मण और हनुमान की उपाधि दी। उन्होंने कहा कि भारत में रामराज्य कायम होगा और रावण का वध होकर रहेगा।

'रावण की संस्कृति में हैं ओवैसी' 
उन्होंने कहा कि रावण की संस्कृति में ओवैसी हैं और रावण का मुखिया राहुल गांधी है। रावण की नायिका ममता बनर्जी है। ये सारे लोग रावण खानदान के है। इन लोगों की भावना एक है इनका डीएनए एक है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!