Edited By Ramkesh,Updated: 01 Sep, 2023 06:20 PM
Disclosure of the deceased Vinay Srivastava murder
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के बेदरियाघाट स्थित आवास पर हुई हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री के घर पर तीन लोग बैठकर जुआ खेल रहे थे।...
लखनऊ: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के बेदरियाघाट स्थित आवास पर हुई हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री के घर पर तीन लोग बैठकर जुआ खेल रहे थे। मृतक विनय श्रीवास्तव जुए में 15 हजार रुपए जीत गया था जिसके बाद जुआ खेलने से इनकार कर दिया। इस दौरान रुपए को लेकर दोस्तो में छीना झपटी हो गई। गुस्साए दौस्तों ने घर में पड़ी रिवाल्वर निकाल ली, रिवालवर झीना झपटी के दौरान गोली चल गई जिससे विनय की मौत हो गई।
बता दें कि शुक्रवार तड़के केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर पर विनय श्रीवास्तव नामक युवक मौत हो गयी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आकाश कुल्हरी ने बताया कि मृतक विनय श्रीवास्तव (30) के भाई की तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें हत्या की आशंका व्यक्त की गयी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर लखनऊ की मोहनलाल गंज लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना आज तड़के हुई है और उनका बेटा इस समय दिल्ली में है।
पुलिस को दी गयी शिकायत के मुताबिक कन्हैया माधोपुर वार्ड, फरीदीपुर का रहने वाला विनय श्रीवास्तव बीती रात विकास किशोर के घर पर गया था। मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, विकास किशोर के घर पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम और बाबा नामक व्यक्ति भी थे और वहां चारों लोगों ने विनय के साथ खाना-पिया। शिकायत के अनुसार, इसके बाद उनके बीच झड़प हुई और इसी दौरान गोली लगने से विनय की मौत हो गयी। फिलहाल इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।