Road Accident: संभल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई पांच, सड़क किनारे बैठे 9 लोगों को पिकअप ने कुचला

Edited By Pooja Gill,Updated: 16 Sep, 2024 01:21 PM

death toll in sambhal accident reaches five

Sambhal Road Accident: उत्तर प्रदेश में संभल जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर रजपुरा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक पिकअप वैन ने कुचल दिया। जिसके कारण 5 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए...

Sambhal Road Accident: उत्तर प्रदेश में संभल जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर रजपुरा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक पिकअप वैन ने कुचल दिया। जिसके कारण 5 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

PunjabKesari
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुबह करीब छह बजे थाना रजपुरा क्षेत्र में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे तभी गवा की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरन सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई। इससे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः Flood In UP: खतरे के निशान को कभी भी पार कर सकती हैं गंगा और यमुना, करीब एक मीटर दूरी पर बह रही दोनों नदियां
पहाडों और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और केन, बेतवा तथा चंबल नदियों का पानी यहां पहुंचने से तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे खतरे के निशान की ओर बढ़ चला है। दोनों नदियां खतरे के निशान से करीब एक मीटर दूरी पर बह रही हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दोनों नदियों को जलस्तर फाफामऊ में गंगा 2.58 मीटर, छतनाग में 1.36 मीटर और नैनी में यमुना 86 सेंटीमीटर बढ़ गई हैं। शनिवार की दोपहर 12 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.30 दर्ज किया गया था, छतनाग में 81.73 मीटर और नैनी में यमुना 82.85 जलस्तर रिकार्ड किया गया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!