डिप्टी सीएम बृजेश पाठक विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार, अपराध और आतंक में डूबी थी सपा सरकार

Edited By Imran,Updated: 29 Sep, 2022 04:41 PM

deputy cm brijesh pathak targeted the opposition

उत्तर प्रदेश के देवरिया में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराधी और आतंक में आकंठ डूबी थी।

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराधी और आतंक में आकंठ डूबी थी।        

पाठक ने संवाददाताओं से कहा कि सपा सरकार मे हुए भ्रष्टाचार को गिनाया जाय तो कम पड़ जायेंगे। उन्होंने कहा कि रिवरफ्रंट से लेकर खनन घोटाले सहित अनेक घोटाले सपा सरकार में हुए हैं। उन्होंने कहा कि सपा का अपराधियों और भ्रष्टाचार से पुराना नाता रहा है। पाठक ने कहा कि अभी हाल ही में आजमगढ़ जेल में बंद कुख्यात शराब माफिया से मिलने सपा मुखिया गये थे। इससे साफ होता है कि सपा की नीयत अपराधियों को पुष्पित और पल्वित करने की रही है। 

उन्होंने कहा कि सपा अपना राष्ट्रीय और प्रादेशिक अधिवेशन करने का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा का आम जनता से कोई वास्ता नहीं है। यह एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। सपा को आने वाले चुनाव में 20 प्रतिशत वोटों के भी लाले पड़ जायेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!