Deoria: भट्ठे पर ईंट का ढेर गिरने से उसमें दबकर दो मजदूरों की मौत, 3 महिला घायल

Edited By Mamta Yadav,Updated: 25 Mar, 2023 10:33 PM

deoria two laborers died after falling into a pile of brick on the kiln

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों की ईंट का ढेर गिरने से उसमें दबकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य महिला मजदूर घायल हो गयीं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों की ईंट का ढेर गिरने से उसमें दबकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य महिला मजदूर घायल हो गयीं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
PunjabKesari
नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे ईंटों का ढेर गिर गया जिसमें दबने से वहां काम करने वाले छत्तीसगढ़ के यशवंत उर्फ छोटू यादव (36) तथा हरीनाथ (35) की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सीओ ने बताया कि हादसे में छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला मजदूरों सीमा (45), सरोजिनी (50) एवं जमोतरी (52) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि घायलों को देवरहा बाबा मेडिकल कालेज, देवरिया में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!