Edited By Deepika Rajput,Updated: 19 Jun, 2019 11:12 AM
उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने देह व्यापार करने के आरोप में 29 जोड़ों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 5 महिला और 9 पुरुषों पर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने देह व्यापार करने के आरोप में 29 जोड़ों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 5 महिला और 9 पुरुषों पर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर के कुछ होटलों पर अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है। इस पर प्रोबेशन अधिकारी और स्थानीय पुलिस कोतवाली एवं महिला थाने की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल नेशनल, इंडियन गेस्ट हाउस एवं होटल सहारा पैलेस पर छापेमारी की।
जब युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ा तो वह गिड़गिड़ाने लगे। कई जोड़ों का कहना है कि वो पहली बार ही होटल में आए थे, लेकिन छापा पड़ गया। वहीं, एक लड़की ने बताया कि उसकी दो दिन बाद शादी है। यदि घर पर किसी को इस बात की खबर लगेगी तो वह मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां से अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाने पर 5 महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सदर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही तीनों होटल/गेस्ट हाउस को सीज कर दिया गया है।