Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Feb, 2024 02:17 PM
#RamMandir #Ayodhya #PranParthistha #Devotees
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। यहां लगातार भीड़ बढ़ रही है, जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को काफी परेशानी उठानी...
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। यहां लगातार भीड़ बढ़ रही है, जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। राम मंदिर परिसर लोगों से भरा नजर आ रहा है। मुख्य मंदिर से रामपथ तक 1 किलोमीटर तक खचाखच भीड़ है। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरएएफ और यूपी पुलिस के जवान मौजूद हैं, जो जत्थों में लोगों को दर्शन के लिए भेज रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के चलते वाहनों पर प्रतिबंध है। लगातार लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे रहे हैं।