हैवानियत की हदे पार: तीन लोगों ने महिला से किया बारी-बारी रेप, मामला दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Sep, 2022 03:03 PM

crossed the limits of cruelty three people raped the woman in turn

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला से दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए बारी-बारी से तीन लोगों ने रेप किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दरिंदों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित महिला किसी तरह...

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला से दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए बारी-बारी से तीन लोगों ने रेप किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दरिंदों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से लहूलुहान हालत में जीआरपी थाने पहुंची। पीड़िता ने आपबीती पुलिस को बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 झाड़ी में ले जाकर दरिंदों ने दिया घटना को अंजाम
जानकारी के मुताबिक मामला गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। जहां पर महिला अपने परिजनों से नाराज होकर गोरखपुर चली आई थी। महिला को जब कही पर कोई ठिकाना नहीं मिला तो महिला ने रेलवे स्टेशन को अपना ठिकाना बना लिया। प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर और धर्मशाला बाजार पुल के बीच गुजारा कर रही थी। इसी बीच रात के समय में तीन दरिंदे आए और महिला को किडनैप कर लिए। पीड़ित महिला की मानें तो आरोपी उसे पास के एक झाड़ी में ले गए फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।  

पति से नाराज होकर गोरखपुर आई थी महिला
SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महाराजगंज जिले की रहने वाली  25 वर्षीय महिला का उसके पति से विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर वह एक हफ्ते पहले घर छोड़कर गोरखपुर आ गई। यहां रहने का कोई ठिकाना नहीं मिला तो उसने रेलवे स्टेशन को ही अपना ठिकाना बना लिया। वह प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर और धर्मशाला बाजार पुल के बीच गुजारा कर रही थी। बुधवार की रात करीब 12 बजे युवती प्लेटफार्म के आउटर पर सो रही थी। इस बीच उसके पास तीन लड़के पहुंचे और अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरु कर दिए। जब महिला ने उनका विरोध किया तो लड़के उसे जबरदस्ती उठा ले गए। उन्होंने बताया कि महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है।

 CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
SP GRP अवधेश सिंह ने बताया, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही सर्विलांस की और GRP की मदद से आरोपियों के बारे में छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाने का काम करेंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!