विधानसभा सत्र में मौजूदगी दर्ज कराकर अदिति सिंह ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 03 Oct, 2019 12:17 PM

crisis for congress in raebareli

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के कल दिन में 11 बजे से शुरू हुये 36 घंटे के सत्र में रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी के आदेश के बावजूद अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

रायबरेलीः महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के कल दिन में 11 बजे से शुरू हुए 36 घंटे के सत्र में रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी के आदेश के बावजूद अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

विधानसभा के आज रात 11 बजे तक चलने वाले सत्र का सपा, बसपा और कांग्रेस ने बहिष्कार किया है, लेकिन कल रात सदन में आकर अदिति सिंह ने पार्टी नेताओं समेत सत्तापक्ष को भी चौंका दिया। सदन में अदिति ने कहा कि वो जानती हैं कि क्या कर रही हैं। वो एक पढ़ी लिखी महिला है और सब कुछ समझ कर ही कर रही हैं। अदिति ने जिला पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव, हर गांव में आवास, हर घर में शौचालय और किसानों के हित में किए जा रहे काम के लिए योगी सरकार की तारीफ की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की जीत में अदिति सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उनके पिता अखिलेश सिंह भी रायबरेली सीट से विधायक रहे थे। अखिलेश सिंह ने बाद में अपनी सीट बेटी अदिति को दे दी। पिछले चुनाव में रायबरेली की 5 सीटों में कांग्रेस बस यही सीट जीत पाने में कामयाब रही थी। अखिलेश सिंह जब कांग्रेस से अलग भी हुए थे, तब भी निर्दलीय के रूप में उन्होंने रायबरेली सीट से विधानसभा का चुनाव जीता था।

बता दें कि, राजनीतिक विश्लेषक अदिति को बीजेपी के साथ उनकी करीबी के तौर पर ही देख रहे हैं। अदिति यदि बीजेपी के करीब जाती हैं या सत्ता पक्ष में शामिल होती हैं तो यह अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए रायबरेली में बड़ा झटका होगा। अदिति सिंह ने खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के सवाल पर पार्टी विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अभी कोई जल्दबाजी नहीं है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!