BJP MLA का विवादित बयान, कहा- अय्याश था नेहरू खानदान, अंग्रेजों के चक्कर में बांट दिया देश

Edited By Deepika Rajput,Updated: 18 Sep, 2019 10:06 AM

conflicting statement of vikram singh saini

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मुजफ्फरनगर में खतौली सीट से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी के एक बार फिर बिगड़े बोल सुनने को मिले हैं। इस बार उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर अपमानजनक टिप्पणी की है।

मुजफ्फरनगरः अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मुजफ्फरनगर में खतौली सीट से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी के एक बार फिर बिगड़े बोल सुनने को मिले हैं। इस बार उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर अपमानजनक टिप्पणी की है।

सैनी ने कुछ दिनों पहले फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जवाहरलाल नेहरू को लेकर एक पोस्ट वायरल की थी। इसमें उन्होंने नेहरू पर अभद्र टिप्पणी की थी। जब पत्रकारों ने इस बारे में उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘एक महिला पत्रकार देख रही थी, लेकिन मोदी की निगाह तो सिर्फ देश पर है। हमारे प्रधानमंत्री जी का ध्यान सिर्फ इसी पर है कि देश कैसे शक्तिशाली बने। नेहरू तो अय्याश था। अंग्रेजों के चक्कर में देश का बंटवारा करवा दिया। पूरा खानदान ही अय्याश था इनका तो, राजीव ने शादी इटली में की। इनका काम ऐसा ही रहा है।

बता दें कि, इससे पहले सैनी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं, क्योंकि अब वे वहां की गोरी-गोरी लड़कियों से शादी कर सकेंगे। विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!