विपक्ष के नकारात्मक नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब दें युवा कार्यकर्ता, युवा संवाद कार्यक्रम में बोले CM Yogi

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Apr, 2026 01:19 PM

cm yogi speaks at  yuva samvad  program

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए सोशल मीडिया मंच पर हताश और निराश विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नकारात्मक विमर्शों का मर्यादा में रहकर दृढ़ता से जवाब देने का आह्वान किया ...

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए सोशल मीडिया मंच पर हताश और निराश विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नकारात्मक विमर्शों का मर्यादा में रहकर दृढ़ता से जवाब देने का आह्वान किया। आदित्यनाथ ने कहा, ''आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए विपक्ष ऑनलाइन माध्यम से मनगढ़ंत आरोपों की झड़ी लगाने की एक नयी शुरुआत करेगा, और भाजपा की बूथ-स्तरीय टीमों को ऐसे हमलों का मुकाबला करने और उनका खंडन करने के लिए मजबूती के साथ तैयार रहना चाहिए।'' 

मुख्यमंत्री योगी यहां भारतीय जनता पार्टी (महानगर इकाई) के मालवीय नगर मंडल की तरफ से आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, ''हमारे युवाओं को विकास भी करना है और विरासत का भी सम्मान करना है। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैद जवानों को दुश्मन के मंसूबों का काम तमाम भी करना है।'' 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे 'डबल इंजन' सरकार के अच्छे कार्यों का प्रचार-प्रसार करते हुए अपने बूथ पर सजग और सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था, वे हर दृष्टि से विफल होकर आज सोशल मीडिया का सहारा लेंगे। झूठे, मनगढ़ंत आरोप लगाकर तमाम प्रकार के नकारात्मक विमर्श पेश करने का वे प्रयास करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की युवा शक्ति सदैव सत्य और सनातन के साथ रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!