मुश्किल में घिरे इकबाल अंसारी, वर्तिका सिंह की याचिका पर दर्ज हुआ केस

Edited By Deepika Rajput,Updated: 21 Sep, 2019 10:57 AM

case filed against iqbal ansari

अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के साथ हुए विवाद के बाद बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल, वर्तिका सिंह की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

अयोध्याः अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के साथ हुए विवाद के बाद बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल, वर्तिका सिंह की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि, वर्तिका ने धारा 156/3 के तहत जेएम द्वितीय कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें अंसारी पर देशद्रोह और कई अन्य मामलों में केस दर्ज करने की मांग की गई थी। अंसारी ने वर्तिका पर कथित हाथापाई का आरोप लगाकर उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने वर्तिका को कस्टडी में लेकर 4 घंटे बिठाए रखा और लखनऊ भेजा था। वर्तिका की वकील संगीता सिंह ने कहा था कि अंसारी ने फर्जी आरोप में केस दर्ज कर उनको उत्पीड़ित किया है। वर्तिका की याचिका स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 3 दिन के अंदर अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस ने धारा 147, 504, 505 (2) और 506 के तहत राम जन्मभूमि थाने में केस दर्ज किया है।

ज्ञात हो कि इकबाल अंसारी ने शूटर वर्तिका पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मेरे निवास पर एक महिला, पुरुष आए और रामजन्मभूमि/बाबरी मस्जिद का मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाने लगे। उन्होंने कहा कि जो मुकदमा चल रहा है उसको हटा लो। हम शूटर वर्तिका हैं। इस बीच महिला ने उनसे हाथापाई करने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर अंसारी के सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव करके रामजन्मभूमि थाने को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!