Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Mar, 2025 12:55 PM

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं और फल विक्रेताओं के बीच विवाद के चलते हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। घटना की जानकारी...
संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं और फल विक्रेताओं के बीच विवाद के चलते हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल हालात को काबू में किया। साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार भी किया। अब इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
महिला श्रद्धालु ने फल विक्रेताओं पर लगाया पीटने का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के जनता पेट्रोल पंप के पास हुई है। एक बस में सवार होकर मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु नखासा थाना इलाके के मंडली समसपुर गांव के थे। श्रद्धालुओं से भरी बस जब हाईवे किनारे रुकी तो सभी फल खरीदने के लिए बाजार में पहुंच गए। इसी दौरान फलों की कीमत को लेकर श्रद्धालुओं और विक्रेताओं के बीच बहस छिड़ गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। वहीं एक महिला श्रद्धालु ने दबंग फल विक्रेताओं पर पैसे छीनने और उन्हें बुरी तरह पीटने का भी आरोप लगाया है।
घटना को लेकर पुलिस का बयान
सदर कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का भी संज्ञान लिया जा रहा है। ये पता लगाया जा रहा है कि पहले विवाद किसकी तरफ से शुरू किया गया। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।