Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Jun, 2025 11:59 AM

UP News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पति की गैर मौदूगरी में भाभी को अपने देवर से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और एक-दूसरे के प्यार...
UP News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पति की गैर मौदूगरी में भाभी को अपने देवर से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और एक-दूसरे के प्यार में ऐसे डूब गए कि रिश्तों की मर्यादा ही भूल गए। संबंध बनने पर दोनों घर छोड़कर भाग गए और फिर भरी पंचायत में देवर ने अपनी भाभी की मांग में सिंदूर भर दिया।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला संत कबीर नगर स्थित महुली थानाक्षेत्र के हरिहरपुर नगर का है। यहां के रहने वाले एक युवक के साथ छह महीने पहले गोरखपुर जनपद के सहजनवा निवासी खुशबू से शादी हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही खुशबू का पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया। इसी दौरान खुशबू की नजदीकियां उसके पति के छोटे भाई अमित से बढ़ने लगी। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और दोनों में प्यार हो गया।
घर छोड़कर भाग गए देवर-भाभी
देवर-भाभी के प्यार के बारे में जब परिवार वालों को जानकारी हुई तो दोनों घर छोड़कर भाग गए। इसके बाद लोगों ने किसी तरह उन दोनों को पकड़ा और घर वापस लेकर आए। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ ही रहने की जिद्द पर अड़े रहे। इसके बाद ये पूरा मामला नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष के पास पहुंचा। उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद भी दोनों नहीं माने तो कैम्प कार्यालय में ही दोनों परिवारों की आम सहमति से उनका विवाह करा दिया। अमित ने खुशबू को सिंदूरदान करके उसकी मांग भरी। खुशबू के पति ने उन दोनों से सारे रिश्ते तोड़ दिए है और कहा है कि उसका इससे कोई लेना देना नहीं है।