शादी के पांचवे दिन विधवा हुई दुल्हन, पिता सहित दूल्हे की सड़क हादसे में मौत, लोग बोले- हे भगवान यह क्या कर दिया!

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Mar, 2025 04:14 PM

bride becomes widow on the fifth day of marriage

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां पर शादी के पांच दिन बाद ही एक दुल्हन विधवा हो गई। दरअसल, दूल्हा अपने पिता के साथ मामा के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। देर रात पिता के साथ वह वापस घर आ रहा था, इस दौरान...

गोंडा (ओम चन्द ): उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां पर शादी के पांच दिन बाद ही एक दुल्हन विधवा हो गई। दरअसल, दूल्हा अपने पिता के साथ मामा के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। देर रात पिता के साथ वह वापस घर आ रहा था, इस दौरान विपरीत दिशा तेज रफ्तार आ रही मिनी ट्रक ने रौंद दिया। जिससे इस हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई ।  वहीं घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना गोंडा अयोध्या हाइवे के  वजीरगंज थाना क्षेत्र में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक की पांच दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसे के बाद मृतक की पत्नी और परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर के रहने वाले राजेंद्र जायसवाल (45) बेटे सूर्य प्रकाश उर्फ दीपू की पांच दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दीपू वजीरगंज थाना क्षेत्र के मझारा गांव के रहने वाले अपने मामा के घर भात खाने के लिए गया था। रात में पिता राजेंद्र जायसवाल भी थे। देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। गोंडा अयोध्या हाईवे पर सहिबापुर गांव के हथिनाग मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में पिता पुत्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी पहचान के बाद मृतक के मामा दीपक जायसवाल को हादसे की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक को कब्जे में लिया गया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।वहीं इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!