BJP की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को मिला राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Aug, 2022 10:34 AM

bjp s ally apna dal sonelal got state level party status

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) को बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय दल का दर्जा प्रदान किया गया। पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने फे...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) को बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय दल का दर्जा प्रदान किया गया। पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट पर यह सूचना साझा की। पार्टी अब तक उत्तर प्रदेश में एक पंजीकृत राजनीतिक दल था। उन्होंने लिखा है,“ यह करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के बलिदान और कठिन परिश्रम का परिणाम है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रशंसकों और शुभचिंतकों को इस उपलब्धि के लिए ह्रदय से धन्यवाद।” 

पटेल ने चुनाव आयोग से मिले एक पत्र की तस्वीर भी संलग्न की है जिसमें लिखा है, “यह देखा गया है कि अपना दल (सोनेलाल) वर्तमान में एक पंजीकृत राजनीतिक पार्टी है। इसने एक राज्य पार्टी के तौर पर पहचान के लिए चुनाव चिन्ह के पैरा 6 ए में दी गई शर्तों को पूरा किया है। इस प्रकार से इसे उत्तर प्रदेश में एक राज्य पार्टी की मान्यता प्रदान की जाती है।” 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!