'पंचायत चुनाव में BJP ने लोकतंत्र को बनाया मजाक, जनता अखिलेश को बनाएगी मुख्यमंत्री'

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Aug, 2021 03:39 PM

bjp made a mockery of democracy in panchayat elections

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कानपुर नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। बैठक के बाद सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव के आदेश पर पूरे उत्तर प्रदेश के जनपदों में...

कानपुर: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कानपुर नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। बैठक के बाद सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव के आदेश पर पूरे उत्तर प्रदेश के जनपदों में जाने का आदेश मिला है। इसी कड़ी में कानपुर में पार्टी के नेताओं साथ बैठक कर भाजपा को हराने की रणनीति बनाई जा रही है।

उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश का नौजवान, किसान, माता बहनें, अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनादेश से खुला मजाक किया है। उत्तर प्रदेश ने जो जनादेश दिया था कि उसका अपमान भारतीय जनता पार्टी ने किया है। पंचायत चुनाव में इस सरकार ने लोकतंत्र का किस तरह से मजाक बनाया था, उसको सबने देखा है। इसलिए उत्तर प्रदेश का जनमानस योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करने के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!