गुजरात में फैली हिंसा के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जिम्मेदारः अखिलेश

Edited By Ruby,Updated: 09 Oct, 2018 11:42 AM

bjp government responsible for the violence in gujarat akhilesh

गुजरात में 14 माह की बच्ची के रेप के बाद फैली हिंसा से विपक्ष भाजपा सरकार पर जमकर हमलावर है। इसी कड़ी में अब सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गुजरात में फैली हिंसा के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए...

लखनऊः गुजरात में 14 माह की बच्ची के रेप के बाद फैली हिंसा से विपक्ष भाजपा सरकार पर जमकर हमलावर है। इसी कड़ी में अब सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गुजरात में फैली हिंसा के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। 

अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि गुजरात एक बार फिर सुर्ख़ियों में है, जहां कुछ लोग कुछ लोगों के इशारे पर अमन-चैन बिगाड़ रहे हैं और हिंदीभाषियों के विरोध के नाम पर नफ़रत की राजनीति को फैला रहे हैं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार इसके लिए पूरी तरह से ज़िम्मेदार है।

बता दें कि गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना घटित हुई जिसके बाद गुजरात में उत्तर भारतीयों को खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। इस हिंसा के चलते हजारों की संख्या में उत्तर भारतीय गुजरात छोड़कर अपने-अपने घर की ओर लौट रहे हैं। बता दें कि इस मामले में एक आरोपी बिहारी बताया जा रहा है। 

वहीं इससे पहले सीएम योगी ने गुजरात के सीएम निजय रूपाणी को फोन कर वहां के हालात के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रूपाणी से कहा कि गुजरात एक शान्तप्रिय प्रदेश है एवं देश के विकास का मॉडल भी है। जो लोग विकास नहीं चाहते, वे समाज के सौहार्द को अफवाह फैलाकर बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!