बिकरू कांडः गैंगेस्टर बनने से पहले रेडियो रिपेयर करता था कुख्यात विकास दुबे

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 22 Mar, 2021 08:13 PM

bikeru scandal vikas dubey used to do radio repair before

उत्तर प्रदेश कानपुर के बिकरू कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे को लेकर रिटायर सीओ ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कुख्यात गैंगेस्टर बनने से पहले रेडियो...

कानपुरः उत्तर प्रदेश कानपुर के बिकरू कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे को लेकर रिटायर सीओ ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कुख्यात गैंगेस्टर बनने से पहले रेडियो मैकेनिक था और वो रिपेयरिंग का काम करता था।

उन्होंने बताया कि विकास दुबे रेडियो रिपेयरिंग के जरिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और घड़ियों की स्मगलिंग भी करता था। सीओ ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई थी। उसे रसूलाबाद से खदेड़ा गया और वह शिवली और बिकरू तक सीमित रह गया था।

ये जानकारी दी मुरादाबाद सिविल लाइंस के फकीरपुर में रहने वाले बृजेन सिंह ने जो कि गाजियाबाद से 31 जुलाई 1999 को सहायक सेनानायक 41 वाहिनी पीएसी पद से रिटायर हुए। वर्ष 1997 में वह कानपुर देहात के रसूलाबाद सर्किल में बतौर सीओ तैनात थे। 21 साल पहले रिटायर हुए सीओ विकास दुबे को आज तक नहीं भूले हैं।

उन्होंने बताया कि विकास उनकी तैनाती के दिनों में रसूलाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के यहां ही रह रहा था। वह काफी झगड़ालू था। उस वक्त वह रेडियो मैकेनिक था। दिमाग से अपराधिक प्रवृत्ति के विकास ने रेडियो रिपेयरिंग में भी अपना धंधा ठीक खोज निकाला था। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!