बड़ी खबर: मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, ICU में था भर्ती, जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Edited By Mamta Yadav,Updated: 28 Mar, 2024 10:43 PM

big news mukhtar ansari died during treatment was admitted in icu

उत्तर प्रदेश की  बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

Banda News: उत्तर प्रदेश की  बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां 9 डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण ICU से अंसारी को CCU शिप्ट कर दिया गया था। हालांकि, बांदा मेडिकल कॉलेज की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि दो दिन पहले ही मुख्तार को बांदा मेडिकल कॉलेज में पेट में गैस व यूरिन इन्फेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था। जहां उनके करीब 10 टेस्ट किए गए। जांच के बाद रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें उन्हें फिट करार दिया गया था। इसके बाद से उन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को हार्ट अटैक आने के बाद जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था, जहां उनकी देर शाम मौत हो गई। बांदा के अलावा मऊ और गाजीपुर की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। बांदा के डीएम और एसपी अस्पताल में मौजूद हैं।

जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर दो दिन पूर्व ही शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया था। अपनी वर्चुअल पेशी में मुख्तार अंसारी ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था। पिछले तकरीबन एक हफ्ते से लगातार मुख्तार की तबीयत खराब चल रही थी।

जेल प्रशासन ने खारिज कर दिया था आरोप
बताया जा रहा है कि यूपी की बांदा जेल के सुपरिटेंडेंट ने मुख्तार अंसारी के स्लो पॉइजन देने के आरोपों को खारिज कर दिया था। प्रशासन ने बताया कि पहले एक सिपाही और फिर डिप्टी जेलर खाना खाता है, उसके बाद मुख्तार अंसारी को खाना दिया जाता है। जेल के 900 कैदी भी यही खाना खाते हैं। ऐसे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर बात  सुरक्षा व्यवस्था की करें तो CCTV के साथ-साथ सिविल और PAC का कड़ा पहरा है।




 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!