Bareilly News: कूड़े के ढेर में पड़ी नेहरू की प्रतिमा देख भावुक हुए कांग्रेसी, लगे रोने... बोले- ‘यह अपमान नहीं सहेंगे’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 08 Nov, 2024 06:26 PM

bareilly news congressmen got emotional after seeing nehru s statue

चौकी चौराहे पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए कांग्रेसी चार दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली की मिशन अस्पताल के बाहर नेहरू की प्रतिमा कूड़े के ढेर पर पड़ी है। सूचना मिलती ही कांग्रेसी नेता नोरबाजी...

Bareilly News, (जावेद खान): चौकी चौराहे पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए कांग्रेसी चार दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली की मिशन अस्पताल के बाहर नेहरू की प्रतिमा कूड़े के ढेर पर पड़ी है। सूचना मिलती ही कांग्रेसी नेता नोरबाजी करते हुए मिशन अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नेहरू की प्रतिमा असल में कूड़े के ढेर पर पड़ी थी। इसको देखकर कांग्रेसी नेता भावुक होकर रोने लगे।
PunjabKesari
चौराहे पर नेहरू की प्रतिमा को खुद स्थापित करेंगे कांग्रेसी
नेहरू की प्रतिमा मिलने के बाद कांग्रेसियों ने दावा किया है कि वह खुद चौकी चौराहे पर नेहरू की प्रतिमा स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत रत्न व देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान नहीं सहा जाएगा।
PunjabKesari
प्रशासन की बिना अनुमति से होगी स्थापना
कांग्रेसी नेता ने डॉ के. बी. त्रिपाठी कहा कि नगर प्रमुख से कई बार जानकारी ली गई थी, कि कार्यदायी संस्था कौन है, किसके माध्यम से काम किया जा रहा है, लेकिन उन्हें नहीं बताया गया। अब नेहरू की प्रतिमा कूड़े के ढेर से मिल गई है। प्रशासन प्रतिमा को चौराहे पर लगाने की अनुमति दे या न दे, लेकिन कांग्रेसी खुद नेहरू की प्रतिमा को चौकी चौराहे पर स्थापित करेंगे।
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!