अयोध्या के संतों व मुस्लिम पक्षकारों ने अमित शाह के बयान का किया स्वागत

Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Dec, 2019 06:20 PM

ayodhya saints and muslim parties welcomed amit shah s statement

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बात कही है। जिसमें उन्होंने कहा है...

अयोध्याः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बात कही है। जिसमें उन्होंने कहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट में BJP का कोई पदाधिकारी शामिल नहीं होगा। शाह के इस बयान का संत और मुस्लिम पक्षकारों ने स्वागत किया है।

संतों ने कहा कि अमित शाह ने यह बयान सोच समझकर दिया है। हम सब संतो ने इसका दिल से स्वागत किया है। संतों ने कहा कि राजनीतिक लोग मंदिर निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट से यदि दूर रहते हैं  तो यह बात उत्तम होगी।  अयोध्या के संतों की मांग है कि राम मंदिर निर्माण में धार्मिक सच्चरित्र और सद्भाव को बढ़ावा देने वाले लोग ट्रस्ट में शामिल हों। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग श्रीरामलला को समर्पित हैं, उन पर भी ध्यान देना चाहिए।

रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि अमित शाह का बयान स्वागत योग्य है। जरूर यह बात दूरगामी दृष्टि से कही गई है।  राम मंदिर के लिए जो भी ट्रस्ट बने उसमें बुद्धिजीवी और समझदार लोग शामिल हों क्योंकि ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है।

वहीं इस विषय पर अयोध्या संत समिति के कन्हैया दास ने कहा कि समिति अमित शाह के कथन का स्वागत करती है। उन्होंने सोच-समझकर ये बात कही है। ये अच्छी बात है कि गैरराजनीतिक लोग राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट में शामिल किए जाएं। मंदिर को लेकर राजनीति न हो, क्योंकि यह भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि रामलला की सेवा में अपना जीवन लगा देने वाले बहुत से भक्त हैं, जिन पर अवश्य विचार किया जाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!