विधानसभा उपचुनाव: बसपा के बाद सपा ने घोषित किया प्रत्याशी

Edited By Ajay kumar,Updated: 30 Aug, 2019 01:33 PM

assembly by election sp declared candidate after bsp

बसपा के बाद समाजवादी पार्टी ने भी उपचुनाव के लिए अपने एक प्रत्यासी की घोषणा की है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद के टूण्डला विधानसभा क्षेत्र से श्री महराज सिंह धनगर को उम्मीदवार बनाया है।

लखनऊ: बसपा के बाद समाजवादी पार्टी ने भी उपचुनाव के लिए अपने एक प्रत्यासी की घोषणा की है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद के टूण्डला विधानसभा क्षेत्र से श्री महराज सिंह धनगर को उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों के मुताबिक सपा जल्द ही अपने बाकी उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई 13 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। 

PunjabKesari
बसपा ने जारी की 12 उम्मीदवारों की सूची
इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की। हालांकि अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट से उम्होंने अभी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 

मायावती ने अकेले विधानसभा चुनाव लडऩे का लिया फैसला
लोकसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लडऩे वाली मायावती ने उपचुनाव की कुल 13 सीटों पर अकेले चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। लोकसभा परिणाम के बाद मायावती ने आरोप लगाते हुए कहा कि यादवों का वोट पूरी तरह से ट्रांस्फर नहीं हुआ। जिसकी वजह से ही इतनी कम सीटें आई हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!