ताजमहल के रखरखाव को लेकर उठाए गए सवाल का ASI ने अखिलेश को दिया जवाब, कहा- भ्रमित मत होइए

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Sep, 2024 03:48 PM

asi replied to akhilesh on the question raised regarding the

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ताजमहल के रखरखाव पर सवाल उठाए इसे लेकर अब ASI ने अखिलेश के सभी सवालो का  जवाब X पर उनके पोस्ट को रि-पोस्ट करते हुए दिया है, कहा कि आप भ्रमित मत होइए। ताजमहल पधाकर सुंदर वातावरण का आनंद लीजिए।

आगरा: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ताजमहल के रखरखाव पर सवाल उठाए इसे लेकर अब ASI ने अखिलेश के सभी सवालो का  जवाब X पर उनके पोस्ट को रि-पोस्ट करते हुए दिया है, कहा कि आप भ्रमित मत होइए। ताजमहल पधाकर सुंदर वातावरण का आनंद लीजिए। 

अखिलेश के सवाल पर  ASI ने दिया जवाब
मुख्य गुंबद से पानी टपकने के सवाल पर कहा कि जब लगातार अधिक बारिश होती है तो कुछ बूंदें देखी गई हैं, जिनका निराकरण किया जा रहा है। कोई गंभीर संरचनात्मक समस्या नहीं है। गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार गलत है जो पेड़ की बात सुर्खियों में है। मुख्य गुंबद में नहीं, बल्कि बाहरी दीवार में पौधा था, जिसे हटा दिया गया है।

बारिश के मौसम में इस तरह के पौधे उगते हैं, जिन्हें निरंतर हटाया जाता रहता है। क्या ताजमहल परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया इस सवाल के जवाब में ASI ने कहा कि1 साल से अधिक समय से किसी पर्यटक ने बंदर की शिकायत नहीं की है। ताजमहल के उद्यान परिसर में बारिश से भरा हुआ पानी क्षणिक होता है, जो कुओं से भूजल में समाहित हो जाता है। यह जल संरक्षण की एक विधि है, न कि कोई समस्या।ताजमहल परिसर के अंदर पर्यटकों के लिए सुंदर वातावरण है। कृपया पधारकर आनंद लें।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर एक वायरल वीडियो भी साझा किया जिसमें ताजमहल के गुंबद से एक पौधा निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यह पौधा बड़ा हुआ तो इसकी जड़ की वजह से ताज में दरार आ सकती है। सपा प्रमुख ने लिखा कि विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले अजूबे ताजमहल के रखरखाव को लेकर भाजपा सरकार एवं उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं। मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में जंग लगने की आशंका है। मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है। गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़ें अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!