अवैध संबंध से नाराज भाई ने की बहन की हत्या, गला दबाकर उतारा मौत के घाट

Edited By Pooja Gill,Updated: 29 Feb, 2024 04:39 PM

angered by illicit relationship brother

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर अवैध संबंध से नाराज एक भाई ने को अपनी विवाहित बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई...

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर अवैध संबंध से नाराज एक भाई ने को अपनी विवाहित बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

यह पूरी घटना बिधूना क्षेत्र के बड़े पुर्वा का है। जहां की निवासी गौरव दोहरे ने सूचना दी थी कि उसकी बहन पारूल (23) ने फांसी लगा ली है। मौके पर पुलिस ने शव में जख्म के निशान देख कर गौरव से कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर आरोपी ने बताया कि पारुल की शादी 2019 में इटावा जिले के गांव रमाइन भोली भरथना निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। जिनका एक चार वर्षीय पुत्र अर्सित है जो सुनील कुमार के साथ रहता है।

PunjabKesari
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बताया गया कि पारूल का अपने पति सुनील से मनमुटाव होने कारण करीब छह महीने पूर्व वह अपने पति का साथ छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी। अभी जब कुछ दिन पहले वह अपने मायके वापिस आयी तो भाई गौरव ने उसे बहनोई सुनील कुमार के साथ जाने के लिए समझाया पर वह अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। जिस बात को लेकर गुरुवार को भाई बहन दोनों में वाद-विवाद हुआ। जिसके बाद गौरव ने बहन पारुल का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मृतका के पति की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः 'सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही BJP', सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को सीबीआई (CBI) के समन पहुंचा है। इस पर सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) का बयान सामने आया है। डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा (BJP) लगातार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। दरअसल, सपा सांसद डिंपल यादव मैनपुरी (Mainpuri) पहुंचीं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसी दौरान उन्होंने मीडिया पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा पर यह आरोप लगाया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!