बड़ा हादसा: संभल में बारिश के बीच दीवार ढही, मलबे में दबकर दम्पति की मौत

Edited By Imran,Updated: 19 Sep, 2024 07:38 PM

big accident rain in sambhal wall collapsed couple died

उत्तर प्रदेश में संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में बारिश के दौरान दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक दम्पति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

संभल: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में बारिश के दौरान दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक दम्पति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

सूत्रों ने यहां बताया कि चंदौसी थाना क्षेत्र के धत्रा शेख गांव में बुधवार रात बारिश के बीच एक मकान की दीवार अचानक ढह गयी जिससे चंदन (55) और उसकी पत्नी श्यामवती (49) उसके मलबे में दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों का कहना है कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। सूत्रों का कहना है कि उनके शोकसंतप्त परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!