Edited By Mamta Yadav,Updated: 16 Feb, 2025 04:15 PM

उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में एक किशोर को मोबाइल चोरी के शक में तालिबानी सजा दी गई। किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा गया फिर उसके बाद घर के कमरे में हाथ बांधकर फंखे से लटकाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैष अब पुलिस इस मामले ने कार्यवाही...
Amroha News, (मो. आसिफ): उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में एक किशोर को मोबाइल चोरी के शक में तालिबानी सजा दी गई। किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा गया फिर उसके बाद घर के कमरे में हाथ बांधकर फंखे से लटकाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैष अब पुलिस इस मामले ने कार्यवाही करने में जुटी है।

पूरा मामला अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव भदौरा का है। जहां एक गांव के ही रहने वाले किशोर पर घर से मोबाइल चोरी के शक को लेकर तालिबानी सजा दे डाली। किशोर को एक व्यक्ति ने पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की। दूसरे वीडियो में किशोर को कमरे में रस्सी से हाथ बांध कर पंखे से लटकाकार सजा दी गई। किशोर अपने बचने की गुहार लगा रहा है।

वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गांव के कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है।