कांग्रेस के गढ़ अमेठी को ईरानी ने दी करोड़ों की सौगात, दिव्यांगों को वितरित किए उपकरण

Edited By Deepika Rajput,Updated: 19 Nov, 2018 04:53 PM

amethi to come here today

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के गढ़ अमेठी को केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने 77 करोड़ रुपये की योजनाओं का बड़ा तोहफा दिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री विजय सांपला तथा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव...

अमेठीः पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के गढ़ अमेठी को केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने 77 करोड़ रुपये की योजनाओं का बड़ा तोहफा दिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री विजय सांपला तथा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहें।

जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री लखनऊ हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा यहां पंहुची। इस दौरान उन्होंने 77 करोड़ रुपये की विकास परियोजना का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। यहां उन्होंने 1492 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण का वितरण किया। साथ ही उन्होंने नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रोजगार मेले का शुभारंभ भी किया।  

PunjabKesari गौरीगंज से स्मृति सड़क मार्ग से अमेठी के पिंडोरिया गांव में संघ के जिला कार्यवाहक सावित्री प्रसाद पांडेय के घर पहुंची। यहां पर उन्होंने सावित्री प्रसाद पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!