विमान हादसे पर अखिलेश ने जताया दुख, कहा- सर्वोच्च स्तरीय राहत और उपचार उपलब्ध कराए सरकार

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Jun, 2025 03:51 PM

akhilesh expressed grief over the plane crash said government should

अहमदाबाद विमान हादसे पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होंने ने यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थना की है।  कहा  सरकार से यात्रियों को सर्वोच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने...

लखनऊ: अहमदाबाद विमान हादसे पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होंने ने यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थना की है।
कहा  सरकार से यात्रियों को सर्वोच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने ट्वीटकर कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुर्घटना का तुंरत स्पष्टीकरण आए जिससे आशंकाओं का उन्मूलन हो सके। आप को बता दें कि  एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गयी।

विमान में सवार थे 242 लोग
सूत्रों के अनुसार विमान सरदार बल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिये प्रस्थान कर रहा था और उसमें कुल 242 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान ने रनवे से जैसे ही उड़ान भरी, वह नीचे आ गया और मेघानीनगर रिहायशी इलाके में एक अस्पताल के पास गिर गया। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों के अनुसार दुर्घटनास्थल से काले धुयें का गुबार उठ रहा था।

गुजरात के सीएम ने घटना पर जताया दुख 
पुलिस सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 में 242 यात्री सवार थे और विमान में चालक दल के चार सदस्य थे। सूत्रों के अनुसार विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निशमन की गाड़यिां और पुलिस के दस्ते घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लग गय़े थे। केन्द्र की ओर से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर भेजी गयी हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली है। इस दुर्घटना में हताहत लोगों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!