प्रियंका गांधी हैं दूसरी इंदिरा, बदलाव की आंधीः अजय कुमार लल्लू

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Oct, 2019 04:14 PM

ajay kumar lallu says priyanka gandhi is the second idina storm of change

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ''दूसरी इंदिरा गांधी'' और ''बदलाव की आंधी'' बताते हुए यूपी कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने रविवार को विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी प्रियंका...

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ''दूसरी इंदिरा गांधी'' और ''बदलाव की आंधी'' बताते हुए यूपी कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने रविवार को विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृव में 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में विजय होंगी।

उन्होंने ये दावा किया कि यूपी में योगी आदित्यनाथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भयभीत हैं। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वह एक बदलाव की आंधी हैं। जिसका नाम प्रियंका गांधी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जानती है, अगर भाई-बहन दोनों सड़कों पर उतर आए तो योगी को पसीना आ जाएगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 2022 के चुनावों में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे तो उन्होंने कहा कि मैं केवल एक पार्टी वर्कर हूं, मेरा धर्म सिर्फ पार्टी की विचार धारा पर काम करना है। राज्य में होने वाले उपचुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार का चयन इस आधार पर किया गया कि पार्टी को जीत प्राप्त हो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!