एक्टर राजपाल यादव नहीं चुका पाए लोन, यूपी में करोड़ों की संपत्ति बैंक ने किया सीज

Edited By Imran,Updated: 12 Aug, 2024 03:05 PM

actor rajpal yadav s property worth crores seized

यूपी के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति बैंक ने सीज कर दिया है। दरअसल, फिल्म अता-पता लापता के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मुंबई की बांद्रा ब्रांच से लोन लिया गया था।

Rajpal Yadav: यूपी के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति बैंक ने सीज कर दिया है। दरअसल, फिल्म अता-पता लापता के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मुंबई की बांद्रा ब्रांच से लोन लिया गया था। लोकिन लोन न चुका  पाने के कारण उनकी शाहजहांपुर में सेठ एंक्लेव स्थित करोड़ो की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दिया है। 

आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही  मुंबई से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अधिकारी शाहजहांपुर पहुंचे थे और यहां आकर उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी थी। रविवार को उन्होंने इस प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया। इसमें लिखा था कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई की है इस पर किसी तरह का कोई भी खरीद फरोख्त ना की जाए। सोमवार सुबह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई के अधिकारी इस प्रॉपर्टी पर पहुंचे और इसे सीज कर दिया।

बता दें कि राजपाल यादव के पिता नौरंगी लाल यादव के नाम से मुंबई की सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की बांद्रा ब्रांच से एक बड़ा लोन लोन लिया था। इस लोन को न अदा कर पाने  के कारण यह कार्रवाई की गई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!