Meerut News : अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा, एक घंटे तक फंसी रही महिला की मौत, परिजनों ने जमकर की तोड़फोड़

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Dec, 2024 01:20 PM

accident due to lift falling in meerut hospital woman dies

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक अस्पताल में लिफ्ट गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही आगजनी की कोशिश भी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल हंगामा शांत करवाया।

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक अस्पताल में लिफ्ट गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही आगजनी की कोशिश भी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल हंगामा शांत करवाया। महिला की मौत लिफ्ट टूटकर गिरने की वजह से हुई है। 

जानें क्या है पूरा मामला 
पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित कैपिटल हॉस्पिटल का है। गुरूवार की सुबह  एक गर्भवती महिला करिश्मा को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोपहर में करिश्मा ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के कम वजन को देखते हुए उसे नर्सरी में एडमिट करवाया गया। जिसके बाद करिश्मा को थर्ड फ्लोर स्थित ओटी से लिफ्ट के जरिए वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट की चेन टूट गई और थर्ड फ्लोर से लिफ्ट सीधे नीचे आ गिरी। लिफ्ट नीचे गिरते ही महिला के परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद अस्पताल में अचानक चीख-पुकर मच गई। 

एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही महिला
मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गया। एक घंटे तक महिला लिफ्ट में फंसी रही। जिसके बाद काफी हंगामा करने पर उसे आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गुस्साए मृतका के परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा कुछ लोगों ने अस्पताल में आग लगाने की कोशिश भी की। 

तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
अस्पताल में हंगामा इतना बढ़ गया कि तीन थानों की पुलिस ने मिलकर माहौल को नियंत्रण में किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि अस्पताल के मानकों की जांच के लिए सीएमओ की निगरानी में टीम बनाई गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा किया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!