आम आदमी पार्टी के पहले यूपी अध्यक्ष बने सभाजीत सिंह

Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Aug, 2019 10:00 AM

aap appoints new president of sabhajit singh in uttar pradesh

आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में सभाजीत सिंह के तौर अपना पहला पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में सभाजीत सिंह के तौर अपना पहला पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्यसभाा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में राज्य समिति के चुनाव के बाद पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सभाजीत सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जबकि दिनेश सिंह पटेल राज्य सचिव मनोनीति किये गये है। अयोध्या के निवासी सभाजीत ने पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर अपनी कुशलता और समर्पण साबित किया है। वह अन्ना हजारे आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय थे। सभाजीत सिंह उत्तर प्रदेश में पहले पूर्ण अध्यक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के दिनेश सिंह पटेल ने अपनी साफ सुथरी छवि के चलते पार्टी में अहम जगह बनायी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!