VIDEO VIRAL: 65 साल का दूल्हा, 20 साल की दुल्हन… चेहरा देखते ही कांप उठी लड़की, रो-रोकर लगाई गुहार

Edited By Imran,Updated: 01 Dec, 2025 03:26 PM

65 year old groom 20 year old bride the girl trembled upon seeing their faces

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तहलका मचा रहा है। वीडियो में एक दूल्हा-दुल्हन नजर आ रहे हैं, लेकिन दोनों की उम्र का अंतर देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं।

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तहलका मचा रहा है। वीडियो में एक दूल्हा-दुल्हन नजर आ रहे हैं, लेकिन दोनों की उम्र का अंतर देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। बताया जा रहा है कि दूल्हे की उम्र करीब 65 साल है, जबकि दुल्हन की उम्र महज़ 20 साल के आसपास बताई जा रही है। निकाह की रस्म पूरी हो जाती है, लेकिन दुल्हन जैसे ही दूल्हे का चेहरा पहली बार देखती है, वही पल वीडियो का सबसे झकझोर देने वाला हिस्सा बन जाता है।

यह भी पढ़ें- Viral MMS: अक्षरा सिंह, शिल्पी राज समेत इन Bhojpuri हसीनाओं का MMS हुआ था वायरल, सोशल मीडिया पर मचा था गर्दा

चेहरा देखते ही कांप उठी दुल्हन
वीडियो में दिखता है कि निकाह के बाद दुल्हन बिदाई के लिए बाहर आती है। सामने खड़े दूल्हे पर उसकी नजर पड़ते ही उसका रंग उड़ जाता है। दुल्हन की आंखों से आंसू बहने लगते हैं और वह अपने माता-पिता से हाथ जोड़कर कहती नजर आती है कि उसे बूढ़े दूल्हे के साथ मत भेजा जाए।

 

परिवार ने समझाया, दूल्हा खींचकर ले गया
फ्रेम में दिखता है कि परिवार वाले उसे मनाने की कोशिश करते हैं और विवाह को स्वीकार करने के लिए दबाव डालते हैं। दुल्हन लगातार रोती रहती है, लेकिन अंत में दूल्हा उसका हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने साथ ले जाता है। वीडियो का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है और कई लोग इसकी कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं।

Sofik and Sonali का Viral MMS: 15 मिनट 40 सेकंड का वीडियो, GF को KISS...गर्दा काट रहा VIDEO, लोग बार-बार कर रहे प्ले

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल
यह वीडियो Instagram पर anmedia नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है, जो अब तेजी से सभी प्लेटफॉर्म पर फैल रहा है। लोग इसे ‘दिल दहला देने वाला’ और ‘चौंकाने वाला’ बता रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!