ताज का दीदार करेंगे ट्रंप, यमुना का गंदा पानी छिपाने के लिए हरिद्वार से छोड़ा गया 500 क्यूसेक गंगाजल

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Feb, 2020 12:09 PM

500 cusecs of ganga water released from haridwar to hide taj s dirty water

विश्व के सबसे ताकतवर देश में शामिल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया संग 24-25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। दौरे...

लखनऊः विश्व के सबसे ताकतवर देश में शामिल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया संग 24-25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। दौरे के दरम्यान वह 24 को ताजमहल का दीदार करेंगे। उनके ताजनगरी के दौरे को बेहद खास बनाने की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में ताजमहल के पीछे बहने वाली यमुना नदी साफ दिखे, इसके लिए भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में ही गंगा तथा यमुना का 'संगम' कराया गया है। जिससे आगरा में यमुना के जलस्तर में इजाफा होगा व नदी साफ दिखेगी।

PunjabKesari

बता दें कि ट्रंप अपनी पत्नी मैलेनिया के साथ ताज निहारेंगे व यहां कुछ वक्त बिताएंगे। इस दौरान यमुना किनारे बने ताज को देखने के साथ यमुना नदी किनारे का भी जायजा ले सकते हैं। वहां से यमुना को निहारते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को यमुना का जल साफ नजर आए, इसके लिए यमुना नदी में हरिद्वार से 500 क्यूसेक गंगा जल छोड़ा गया है।
PunjabKesari
वहीं ट्रंप के स्वागत में किसी तरह की कमी न रह जाये इसके लिए योगी सरकार हर स्तर पर तैयारी में जुटी है। ताजनगरी में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। आगरा में बहने वाली यमुना का पानी साफ दिखे इसके लिये बड़ी कवायद की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!