Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jul, 2019 09:02 AM
उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर....
बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार शाम खेकड़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने चैकिंग के दौरान रटौल नहर पटरी के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरा देख वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में करते हुए फायरिंग की और गोली लगने से वह घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश रमाला इलके के असारा गांव का रहने वाला आरिफ है। उसके पास से 1-1 तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि आरिफ शातिर किस्म का अपराधी है और उसके विरूद्व बागपत के अलावा हरियाणा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर में हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर आदि के 20 से ज्यादा मामले दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित है। गिरफ्तार घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।