यूपी में 39 हजार सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी सैलरी, योगी सरकार ने कसा शिकंजा

Edited By Imran,Updated: 01 Oct, 2024 12:31 PM

39 thousand government employees will not get salary

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के यह बूरी खबर है। दरअसल, योगी सरकार की तरफ से राज्य के करीब 39000 कर्मचारियों की सैलरी नहीं दी जाएगी। क्योंकि इन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया था। पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 30...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के यह बूरी खबर है। दरअसल, योगी सरकार की तरफ से राज्य के करीब 39000 कर्मचारियों की सैलरी नहीं दी जाएगी। क्योंकि इन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया था। पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। 

बता दें कि यूपी सरकार ने 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी 90 विभागों के कर्मचारियों को संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया था। 827583 कर्मचारियों में सिर्फ 7 लाख 88 हजार 506 कर्मचारियों ने ही संपत्ति का ब्यौरा अपलोड किया है। जबकि 39077 कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। राज्य सरकार की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस के 99.65 फीसदी कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। वहीं, कृषि विभाग के भी 99 फीसदी कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा जमा कर दिया है।  इसके अलावा पंचायतीराज, पशुधन, चिकित्सा शिक्षा, आयुष के 95 फीसदी कर्मचारियों ने भी संपत्ति की डिटेल्स दे दी है।

इन विभाग के कर्मचारियों से मांगा गया था विवरण
आंकड़े बताते हैं कि यूपी में कुल 846640 सरकारी कर्मचारी हैं, इनमें से 7 लाख 88 हजार 506 कर्मचारियों ने ही मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया था। जिन विभागों से संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया था, उनमें टेक्सटाइल, सैनिक कल्याण, ऊर्जा, खेल, कृषि और महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और राजस्व विभाग शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!