महज ढाई महीने ही हाथरस में रुके पाए DM आशीष कुमार, ढाई महीने के कार्यकाल में ही 141 लोगों की मौत हुई थी

Edited By Imran,Updated: 14 Sep, 2024 12:09 PM

141 people died during dm s two and a half month tenure

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के जिलाधिकारी आशीष कुमार का महज ढाई महीने में ही शासन ने तबादला कर दिया है। अब उन्हें विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग बनाया गया है। वहीं हमीरपुर के जिलाधिकारी राहुल कुमार पांडे अब हाथरस के नए जिलाधिकारी होंगे। आपको...

हाथरस ( सूरज मौर्य ): उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के जिलाधिकारी आशीष कुमार का महज ढाई महीने में ही शासन ने तबादला कर दिया है। अब उन्हें विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग बनाया गया है। वहीं हमीरपुर के जिलाधिकारी राहुल कुमार पांडे अब हाथरस के नए जिलाधिकारी होंगे। आपको बात दें कि दो महीने पहले जून के महीने में ही आशीष कुमार की हाथरस जिले में जिलाधिकारी के रूप में तैनाती की गई थी।

आशीष कुमार वर्ष 2015  बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने जून के आखिरी सप्ताह में हाथरस जिले का चार्ज संभाला था। उनके चार्ज लेने के कुछ दिन बाद 2 जुलाई को हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें 123 लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर जमकर सियासत हुई थी। इस मामले में न्यायिक जांच आयोग जांच कर रहा है। इस प्रकरण में तत्कालीन एसडीएम सिकंद्राराऊ और सीओ सिकंद्राराऊ सहित 6 पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निलंबित हो गए थे। इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की खामियां सामने आई थी। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व हाथरस में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक अन्य भीषण दुर्घटना हुई। इसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि इन्हीं सब घटनाक्रमों के चलते जिलाधिकारी आशीष कुमार यहां टिक नहीं पाए और शासन ने महज ढाई महीने में ही उनका इस जिले से तबादला कर दिया गया है।

जिलाधिकारी के तबादले को लेकर आज सुबह से ही काफी चर्चाएं रही। वहीं शासन ने इधर वर्ष 2014 बैंच के आईएएस राहुल कुमार पांडेय को इस जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह इस पूर्व अभी तक हमीरपुर जिले के जिलाधिकारी के रूप में तैनात थे। महज ढाई महीने में ही आशीष कुमार का तबादला हो जाना जिले के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को चर्चा बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!