Edited By Ramkesh,Updated: 26 Jul, 2024 03:37 PM

जिले में एच.आई.वी पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है हालत ये हो गई है कि एक माह में चार महिलाएं जिसमें एक गर्भवती सहित 14 लोग एच.आई.वी पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में जिले में एच.आई.वी पीड़ितों की संख्या 2,360 हो गई है। ये सभी पीड़ित ए.आर.टी दवा ले रहे...
महराजगंज: जिले में एच.आई.वी पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है हालत ये हो गई है कि एक माह में चार महिलाएं जिसमें एक गर्भवती सहित 14 लोग एच.आई.वी पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में जिले में एच.आई.वी पीड़ितों की संख्या 2,360 हो गई है। ये सभी पीड़ित ए.आर.टी दवा ले रहे हैं। बीते दिनों जिला अस्पताल के आई.सी.टी.सी सेंटर में 1,108 लोगों ने एच.आई.वी जांच कराया इसमें 10 पुरुष और चार महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव पाए गए है बड़ी बात यह है इसमें एक गर्भवती महिला भी है शामिल है। महिला के पेट में पल रहे नवजात को एच.आ.ई.वी से बचने के लिए कोशिश तेज कर दी गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि महराजगंज जिला अस्पताल के आई.सी.टी.सी सेंटर में 1,108 लोगों ने एच.आई.वी जांच कराया है। इसमें 393 पुरुषों में 10 में एच.आई.वी वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि 489 महिलाओं की जांच में तीन एच.आई.वी पॉजिटिव मिली हैं इसके अलावा 226 गर्भवती महिलाओं की जांच में एक की एच.आई.वी पुष्टि हुई है। इस तरह से जिले में एच.आई.वी पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2,360 हो गई है।

ये सभी एच.आई.वी संक्रमित ए.आर.टी दवा ले रहे हैं। इन सभी को हर माह ए.आर.टी सेंटर आकर दवा लेने की सलाह दी गई है। साथ ही गर्भवती महिला में एच.आई.वी वायरस की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। गर्भवती महिला को काउंसलर के संपर्क में रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। डॉक्टर की देखरेख में गर्भवती महिला को प्रसव कराने की सलाह दी।