झारखंड विस चुनाव: अंतिम चरण की 16 सीटों पर मतदान खत्म, 23 दिसंबर को होगी मतगणना

Edited By Nitika,Updated: 20 Dec, 2019 05:08 PM

voting ends in 16 seats of the fifth phase

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोडैयाहाट, गोड्डा,...

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोडैयाहाट, गोड्डा, महगामा शामिल हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर राज्यवासियों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, पांचवें चरण के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 4005287 है। इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 1955336 और पुरुष वोटरों की संख्या 2049921 है। थर्ड जेंडर 30 है। जबकि इस बार नए वोटर की संख्या 93779 है। वहीं इन क्षेत्रों में कुल 237 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें से 29 महिला उम्मीदवार हैं।

क्रमांक विधानसभा सीटें 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत
1 राजमहल 67.23%
2 बोरियो 71.58%
3 बरहेट 70.07%
4 लिट्टीपाड़ा 70.01%
5 पाकुड़ 76.10%
6 महेशपुर 74.81%
7 शिकारीपाड़ा 61.53%
8 नाला 68.21%
9 जामताड़ा 66.11%
10 दुमका 55.26%
11 जामा 62.20%
12 जरमुंडी 63.56%
13 सारठ 66.77%
14 पोडैयाहाट 55.68%
15 गोड्डा 58.12%
16 महगामा 56.77%

 

इस चरण में प्रमुख उम्मीदवार झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट से चुनाव लड़ा। दुमका में भाजपा उम्मीदवार और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी जबकि बरहेट में बीजेपी के साइमन मल्टो से उनका मुख्य मुकाबला हुआ। राज्य के कृषि मंत्री एवं भाजपा नेता रणधीर सिंह ने सारठ सीट से चुनाव लड़ा। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं झामुमो के मौजूदा विधायक स्टीफन मरांडी ने महेशपुर से चुनाव लड़ा।
PunjabKesariपांचवें चरण की 16 सीटें साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, देवघर और गोड्डा आदि 6 जिलों के अन्तर्गत आती हैं। अंतिम चरण की 7 सीटें बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका और जामा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। बता दें कि 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो चुके हैं। इसके साथ ही 23 दिसंबर को चुनावों की मतगणना की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!