जनसेवा के लिए समर्पित सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट का विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न: अभिषेक राणा

Edited By Ramkesh,Updated: 31 May, 2026 05:22 PM

the sarva kalyankari trust dedicated to public service successfully concluded

सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय परिषद OISCA एवं ALAR in India के सहयोग से जिला नागरिक अस्पताल, मुरादाबाद में आयोजित विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैंप में मुरादाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।...

मुरादाबाद: सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय परिषद OISCA एवं ALAR in India के सहयोग से जिला नागरिक अस्पताल, मुरादाबाद में आयोजित विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैंप में मुरादाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 986 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। कैंप में एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष डॉ. राज बहादुर के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। मरीजों को निशुल्क परामर्श, जांच एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। जिन मरीजों को आगे विशेष उपचार अथवा ऑपरेशन की आवश्यकता है, उनके लिए भी ट्रस्ट द्वारा सहायता सुनिश्चित की गई है।

PunjabKesari

इस अवसर पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष डॉ. राज बहादुर, उनकी समस्त टीम तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोगी संस्थाओं OISCA एवं ALAR in India का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट पिछले 25 वर्षों से मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय है तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ एवं दुर्गम इलाकों में भी अनेक निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित कर चुका है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को उसके उत्कृष्ट जनकल्याणकारी कार्यों के लिए लंदन और ऑक्सफोर्ड में अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं, जो संस्था के सेवा कार्यों की वैश्विक पहचान है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की यह सेवा यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

PunjabKesari
डॉ. राज बहादुर ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के साथ पहले भी कई अवसरों पर कार्य करने का सौभाग्य मिला है और भविष्य में भी वे इस प्रकार की जनसेवा गतिविधियों में अपना सहयोग देते रहेंगे। उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा तथा ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से लाखों लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट न केवल निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करता है बल्कि जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां, उपचार और ऑपरेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वयं आर्थिक सहयोग भी प्रदान करता है, जो समाजसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण है।

PunjabKesari

OISCA के अध्यक्ष आलोक सिन्हा ने कहा कि मुरादाबाद उनका गृह क्षेत्र है और यहां इतने बड़े स्तर पर आयोजित चिकित्सा शिविर को देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के साथ मिलकर OISCA भविष्य में भी ऐसे जनहित और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। कैंप के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने भी ट्रस्ट, चिकित्सकों की टीम तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!