mahakumb

मातम में बदली शादी की खुशियां: DJ पर नाचते-नाचते दुल्हन की ताई को उठा सीने में दर्द, जमीन पर गिरते ही तोड़ा दम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Feb, 2025 12:23 PM

the bride s aunt fell while dancing on the dj and stopped breathing

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के टीकरी गांव के सुखवीर सिंह की बेटी वर्षा का शनिवार को विवाह था। विवाह के समारोह के लिए राया, मथुरा से बारात आई थी और विवाह का कार्यक्रम दूरा के बांकेबिहारी आदित्य पैलेस मैरिज होम में आयोजित किया गया। बारात की...

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के टीकरी गांव के सुखवीर सिंह की बेटी वर्षा का शनिवार को विवाह था। विवाह के समारोह के लिए राया, मथुरा से बारात आई थी और विवाह का कार्यक्रम दूरा के बांकेबिहारी आदित्य पैलेस मैरिज होम में आयोजित किया गया। बारात की अगवानी के बाद मांगलिक कार्यक्रम शुरू हुए, और इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हुआ। वरमाला के बाद स्टेज पर फोटो सेशन हो रहा था, वहीं महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस खुशी के मौके पर दुल्हन की 45 वर्षीय ताई रामधकेली पत्नी विजेंद्र सिंह भी डीजे पर नाच रही थीं। नाचते हुए अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, और वह अचेत हो गईं। सभी लोग घबरा गए और तुरंत स्वजन ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।

घटना के बाद मातम में बदल गया खुशियों का माहौल
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद दुल्हन की विदाई की गई और फिर महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे ने परिवार और शादी समारोह में उपस्थित सभी लोगों को चकित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!