UP में हरियाली का महाअभियान, 9 सालों में 242 करोड़ पौधों का रोपण; विश्व पर्यावरण दिवस पर CM Yogi ने आवास पर लगाया आम का पौधा

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Jun, 2026 12:50 PM

on world environment day cm yogi planted a mango sapling at his residence

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान राज्य में वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण के क्रम में अब तक 242 करोड़ पौधे लगाने के एक बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा चुका है ...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान राज्य में वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण के क्रम में अब तक 242 करोड़ पौधे लगाने के एक बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा चुका है। विश्‍व पर्यावरण दिवस-2026 के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले ही वर्ष (योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के गठन के शुरुआती वर्ष) 2017 में डबल इंजन की सरकार ने पांच करोड़ पौधरोपण का कार्य अपने हाथों में लिया था। 

उन्‍होंने कहा ''मुझे प्रसन्नता है कि उस समय तमाम चुनौतियां थी, न नर्सरी थी, न बड़े कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कोई अनुभव था, लेकिन बाद में वन विभाग और प्रदेश सरकार के अन्य विभागों ने मिलकर एक बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य किया।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि गत नौ वर्षों में प्रदेश के अंदर वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण के क्रम में अब तक 242 करोड़ पौधरोपण के एक बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा चुका है। 

योगी ने कहा ''प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रकृति और मातृभूमि के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ''एक पेड़ मां के नाम'' कार्यक्रम की शुरुआत तीन वर्ष पहले की थी। उसी अभियान की कड़ी में आज फिर उप्र में यह आयोजन हो रहा है।'' मुख्यमंत्री ने कहा ''जननी और जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता हर नागरिक का दायित्व है। पर्यावरण की रक्षा मातृभूमि के प्रति हमारे सर्वोच्‍च दायित्‍वों में से एक है।'' उन्‍होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने के लिए एक ओर वृहद पैमाने पर पौधरोपण करना और दूसरी ओर पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए कई कदम उठाए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!